Bathroom And Washroom Difference: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में साफ-सफाई और स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। जब बात आती है, व्यक्तिगत स्वच्छता की, तो हम अक्सर “बाथरूम” और “वॉशरूम” जैसे शब्दों का प्रयोग अवश्य करते हैं।

ये दोनों शब्द देखने में एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनका उपयोग और अर्थ मे थोड़ा बहुत अंतर होता है, यदि आप भी बाथरुम और वॉशरूम में अंतर नहीं जानते तो आईए नीचे के इस लेख में जानते हैं।
बाथरूम क्या है?
हमारे घर में बाथरूम हुआ जगह होता है जहां पर हम नहाने के लिए जाते हैं। इसमें आमतौर पर शॉवर, बाथटब, वॉशबेसिन और किसी किसी घर में टॉयलेट भी होता है। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बाथरूम और टॉयलेट अक्सर अलग-अलग बनवाये जाते हैं, जबकि शहरी इलाकों के घरों में ये एक ही कमरे में होते हैं। बाथरूम का मुख्य उद्देश्य शरीर की सफाई होता है।
वॉशरूम क्या है?
वॉशरूम शब्द का इस्तेमाल मुख्य रूप से कुछ सार्वजनिक स्थानों किया जाता है, जैसे: मॉल, स्कूल, ऑफिस या हवाई अड्डे आदि हाईटेक जगह पर किया जाता है। यह शब्द एक सभ्य या शालीन विकल्प के रूप में प्रयोग होता है। इस शब्द का प्रयोग लोग टॉयलेट की जरूरतों के लिए जाते हैं। अक्सर वॉशरूम में वॉशबेसिन और टॉयलेट सीट ही होता है, पर नहाने की सुविधा नहीं होता है।
बाथरूम और वॉशरूम में मुख्य अंतर क्या है? (Bathroom And Washroom Difference)
- प्रयोग का स्थान: बाथरूम घरों में आम तौर पर होता है, जबकि वॉशरूम का प्रयोग सार्वजनिक जगहों पर अधिक किया जाता है।
- सुविधाएँ: बाथरूम में नहाने की सुविधा होती है, वॉशरूम में नहाने की सुविधा नहीं होती है।
- शब्दों का प्रयोग: ‘बाथरूम’ शब्द एक पारंपरिक घरेलू शब्द है, जबकि ‘वॉशरूम’ एक अधिक सभ्य एवं सार्वजनिक शब्द है।
- संस्कृति और क्षेत्र: कुछ देशों में वॉशरूम को ‘रेस्टरूम’ या ‘लेवेटरी’ भी कहा जाता है।